सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही, बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने का भाजपा का सपना भी पूरा हो गया। लोक भवन में आयोजित समारोह में, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ विजय चौधरी एवं विजेंद्र यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। ये दोनों उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और शिवराज सिंह चौहान सहित एनडीए घटक दल के नेतागण उपस्थित थे।

