नई दिल्लीः सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में, बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़ी समस्या का सर्वसम्मत समाधान हो गया। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य लोग भी शामिल थे। झारखण्ड के निर्माण के साथ ही यह विवाद, दोनों राज्यों के बीच शुरू हो गया था। अंततः 25 वर्ष बाद इस विवाद को दोनों पक्षों के बीच सुलझा लिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दोनों राज्यों…
Read MoreTag: सम्राट चौधरी
सम्राट ने संभाली बिहार की कमान, प्रदेश में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही, बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने का भाजपा का सपना भी पूरा हो गया। लोक भवन में आयोजित समारोह में, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ विजय चौधरी एवं विजेंद्र यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। ये दोनों उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और शिवराज सिंह चौहान सहित एनडीए घटक दल के नेतागण उपस्थित थे।
Read Moreसम्राट होंगे बिहार के नए ‘चौधरी’, नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा त्याग-पत्र
बिहार के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पटना में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में, उन्हें सर्वसम्मति से बिहार एनडीए का नेता चुना गया। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वे कल 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक भवन जाकर, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन को अपना त्याग-पत्र सौंप दिया। सम्राट चौधरी बिहार के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ रहे शकुनि चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय जनता…
Read More