अग्निवीरों को मोदी सरकार ने दिया दिवाली का धमाकेदार उपहार

नई दिल्लीः मोदी सरकार ने अग्निवीरों को दिवाली का धमाकेदार उपहार दिया है। 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 4 वर्ष की सेवा पूर्ण होने से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने उन्हें दो वर्ष का, सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। दो वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को भी भारतीय सेना में स्थायी रूप से समायोजित कर लिया जाएगा।
दिल्ली में आयाजित संवाददाता सम्मेलन में सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रामणि ने बताया कि अग्निवीरों के शानदार क्रियाकलापों और सेना के सभी मापदण्डों पर खरा उतरने के बाद उन्हें दो वर्षों का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सेवा विस्तार लेने वाले अग्निवीरों के मासिक वेतन में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

Related posts

Leave a Comment