चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री

रांचीः सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम विधायक चंपई सोरेन, झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के त्याग-पत्र के बाद गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से चंपई सोरेने को विधायक दल का नेता चुन लिया। आपको बता दें कि प्रर्वतन निदेशालय की टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है।


इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव किया गया था लेकिन उनकी भाभी सीता सोरेन ने ही इस प्रस्ताव का विरोध किया था। उनका कहना था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को खड़ा करने में उनके पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसलिए मुख्यमंत्री उन्हें बनाया जाए। परंतु तेजी से बदलते घटनाक्रम में हेमंत सोरेन ने इस विवाद से बचने और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए, चंपई सोरेन का नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे बढ़ा दिया। चंपई सोरेन जेएमएम के पुराने, वरिष्ठ और विश्वसनीय विधायक हैं। उन्हें सोरेन परिवार का करीबी माना जाता है।

Related posts

Leave a Comment