सम्राट होंगे बिहार के नए ‘चौधरी’, नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा त्याग-पत्र

बिहार के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पटना में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में, उन्हें सर्वसम्मति से बिहार एनडीए का नेता चुना गया। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वे कल 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक भवन जाकर, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन को अपना त्याग-पत्र सौंप दिया।

सम्राट चौधरी बिहार के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ रहे शकुनि चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय जनता दल से शुरू किया था। उसके बाद जदयू से होते हुए, वह भाजपा में पहुंचे। वे लगातार दो बार बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment