साक्षी महाराज होम क्वारंटीन से मुक्त, हुए दिल्ली रवाना

गिरिडीह: झारखंड सरकार ने भारी दबाव के बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज को होम क्वारंटाइन से मुक्त कर दिया। जिसके बाद वे  दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गये। गिरिडीह जिला प्रशासन ने शनिवार को, उत्तर प्रदेश के उन्नाव से वर्तमान सांसद साक्षी महाराज को, जबरन चैदह दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में भेज दिया था। गिरिडीह के उपायुक्त ने इस मामले में कहा कि सांसद का कोरोना परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसके बाद, राज्य सरकार के आदेश पर उन्हें गृह पृथकवास से मुक्त कर दिया गया।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज

वस्तुतः साक्षी महाराज शनिवार को रेलमार्ग से धनबाद आये थे और गिरिडीह के शांति भवन में एक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात सड़क मार्ग से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अनुमंडल अधिकारी ने उन्हें रोक कर, राज्य सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार 14 दिनों के लिए गृह पृथकवास में रहने का निर्देश दिया था।

Related posts

Leave a Comment