भारतीय सेना के जनरल एम.एम.नरवणे दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख में हैं। इस दौरान उन्होंने लेह की अग्रिम सीमा चैकियों का भी निरीक्षण किया और सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सीमा पर हर चुनौतियों का सामना करने और शत्रु के हर आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।

[…] पंजाबः सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब बॉर्डर पर एक सर्च ऑपरेशन के दौरान, घातक हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। ये हथियार पाकिस्तान से तस्करी करके लाये जा रहे थे। पंजाब के अबोहर में, भारत-पाक सीमा पर पकड़ाए घातक हथियारों की इस खेप में 3 एके 47 रायफल और उसकी 6 मैगजीन में 91 राउण्ड गोलियां, 2 एम 16 राइफल और उसकी 4 मैगजीन में 57 राउण्ड गोलियां, 2 पिस्तौल और उसकी 2 मैगजीन में 20 राउण्ड गोलियां शामिल हैं। […]