‘दिन-रात, प्रत्याशी के साथ’ कार्यक्रम के अंतर्गत, आज मगध समाचार के प्रतिनिधि ने औराई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय जी के साथ बिताया और उनकी राजनीतिक गतिविधियों का आकलन किया। चिलचिलाती धूप में भी औराई विधानसभा क्षेत्र में, पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

ग्रामीणों ने रामसूरत राय को बताया परिवार का हिस्सा
उन्होंने आज पहसौल पंचायत में एक गांव से दूसरे गांव जाकर लोगों से संपर्क किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में आज उन्होंने पहसौल गांव में एक-एक करके सभी लोगों से संपर्क किया। ग्रामीणों में रामसूरत राय को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर महिलाएं उनके व्यवहार और विचार की कायल हैं। वे उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बता रही थीं।

ग्रामीणों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
रामसूरत राय ने उन्हें केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, किसान सम्मान निधि, बाढ़ राहत, मुफ्त राशन, हर-घर बिजली, जन धन योजना, हर घर नल का जल, जल जंगल हरियाली समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

औराई में सबसे ज्यादा मतदान करने का किया आह्वान
रामसूरत राय ने महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान, उनसे विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि प्रजातंत्र के इस महापर्व में उन्हें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और ज्यादा से ज्यादा मतदान करना है। उन्होंने सबसे अनुरोध किया कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में, सबसे ज्यादा मतदान औराई विधानसभा क्षेत्र में ही होना चाहिए।

अच्छा नेता चुनने का किया अनुरोध
पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को सतर्क किया कि उन्हें वैसी पार्टियों और गठबंधन से भी सावधान रहना चाहिए जिनके विधायक पांच साल तक काम नहीं करते हैं और बाद में उनके प्रत्याशी का चेहरा बदल जाता है। उन्होंने लोगों को समझदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक गदगद दिखे।

रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि
उन्होंने भ्रमण के दौरान ही केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रामविलास पासवान को एक महान दलित नेता बताते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक महान नेता को खो दिया है।

मंदिरों में मत्था टेकना नहीं भूलते रामसूरत राय
भाजपा प्रत्याशी रामसूरत राय अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान मंदिरों में मत्था टेकना नहीं भूलते हैं। आज भी उन्होंने पहसौल पंचायत में मोदलता मंदिर और हनुमान मंदिर में मत्था टेका और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि उनके घर में शुरू से ही पूजा-पाठ का माहौल रहा है। उनके माता-पिता भी धर्म और अध्यात्म में काफी रूचि रखते थे। उन्होंने बताया कि उनके घर में भी एक मंदिर है। कहीं भी जाने से पहले वे मंदिर में प्रणाम करने के बाद ही बाहर निकलते हैं।

[…] […]
[…] […]