पंचतत्व में विलिन हुए रामविलास पासवान, पुत्र चिराग ने दी मुखग्नि

लोजपा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार, पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना के जनार्दन घाट पर किया गया। उनके पुत्र और सांसद चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देने के पश्चात् मर्माहत चिराग पासवान अचेत होकर गिर पड़े। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें संभाला। इस दौरान वहां पर लाखों की संख्या में रामविलास पासवान को चाहने वाले लोग उपस्थित थे। चिता में आग की लपटें उठते ही पूरा क्षेत्र रामविलास पासवान अमर रहे और गूंजे धरती आसमान, रामविलास पासवान के नारों से गूंज उठा। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment