इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पोंटिअनक के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, विमान संख्या ‘एसजे 182’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के अनुसार श्रीविजय एयर की इस फ्लाइट में 56 यात्री (46 वयस्क, सात बच्चे और तीन शिशु) और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान तेजी से नीचे आया और समुद्र में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य जोरों पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि विमान में सवार सभी 62 लोगों के मारे जाने की आशंका जतायी जा रही है।
इंडोनेशिया में विमान हादसा, 62 लोगों के मारे जाने की आशंका
