बांकीपुर में ढहा भाजपा का किला, प्रशांत किशोर ने चखा जीत का स्वाद

पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बाजी मार ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराकर पहली बार राजनीति में जीत का स्वाद चखा है। राजद प्र्र्र्र्र्र्र्र्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले 30 वर्षों से भाजपा के गढ़ रहे बांकीपुर विधानसभा पर, अपनी विजय पताका लहराकर प्रशांत किशोर ने भाजपा को गहरी चोट दी है। वह इस कारण से भी क्योंकि यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट रही है।

प्रशांत किशोर को 64,151 वोट (49.23%), भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट (34.40%) और राजद की रेखा गुप्ता को 14,273 वोट (10.95) मिले। राजधानी पटना के इस प्रतिष्ठित सीट पर राजद का तीसरे स्थान पर खिसकना भी चिंता का विषय है। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि अपनी इस एक जीत से प्रशांत किशोर ने दो बड़े दलों के खेमे में गहरी हलचल मचा दी है।

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के पश्चात, नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायकी से त्याग-पत्र दे दिया था। भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। परंतु कुछ ही दिनों बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा ने को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भी इस सीट से अपना नामांकन करके, इस उपचुनाव को चर्चा में ला दिया। अति आत्मविश्वास से भरी भाजपा, संभवतः जनता की भावनाओं को समझने में असफल रही और उसे बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा।

Related posts

Leave a Comment