रांचीः झारखण्ड की राजधानी में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही उनका अनिश्चितकालीन अनशन भी जारी है। ‘जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म’ के तत्वाधान में चल रहे इसे आंदोलन को, लोगों विशेषकर युवाओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे इसे धरना- प्रदर्शन सह आंदोलन में छात्रों को अपना समर्थन देने के लिए, अब स्कूल- कॉलेज के छात्र भी पहुंचने लगे हैं।


आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी तीन मांगें नहीं मानी जाती, वे अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। छात्रों की मांग है कि टीडीपीएल द्वारा संचालित सभी जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को निरस्त किया जाए, पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए और उपरोक्त दोनों संस्थाओं में अमूल-चूल परिवर्तन करके सुधार किया जाए।

