मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना से निधन, मेदांता में थे भर्ती

झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और मधुपुर से जेएमएम विधायक हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना से मृत्यु हो गयी। वे 73 वर्ष के थे। कोरोना संक्रमित होने के पश्चात उन्हें उपचार के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के क्रम में उनका निधन हो गया। उनका जन्म 23 जुलाई 1947 को मधुपुर के पिपरा गांव में हुआ था। वे झारखंड के पहले और एकमात्र मुस्लिम मंत्री थे।

कांग्रेस से शुरू किया था राजनीतिक जीवन
उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था परंतु 1990 के दशक की शुरूआत में ही वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। उन्होंने चार बार मधुपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। 1995 में पहली बार, उन्होंने मधुपुर से जेएमएम की टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद वर्ष 2000, 2010 और 2019 में भी उन्होंने जेएमएम से ही चुनाव जीता। वे जेएमएम सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रहे। वर्ष 2003-2004 में वे झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। इसके अतिरिक्त वे हज कमिटी के अध्यक्ष भी रहे। सभी दलों के नेताओं ने हाजी हुसैन अंसारी की मृत्यु पर शोक जताया है।

Related posts

One Thought to “मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना से निधन, मेदांता में थे भर्ती”

Leave a Comment