वर्ष 2024 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को देने की घोषणा हुई है। अनंत नाग का कन्नड़ सिनेमा में विशेष योगदान रहा है। 300 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके अनंत को वर्ष 2025 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 250 से अधिक कन्नड़ फिल्मों और हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की कुछ फिल्में में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। भारत सरकार ने चलचित्र जगत, विशेषकर कन्नड़ सिनेमा में उनके…
Read MoreCategory: सरकार
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल का बंटवारा संपन्न
नई दिल्लीः सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में, बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़ी समस्या का सर्वसम्मत समाधान हो गया। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य लोग भी शामिल थे। झारखण्ड के निर्माण के साथ ही यह विवाद, दोनों राज्यों के बीच शुरू हो गया था। अंततः 25 वर्ष बाद इस विवाद को दोनों पक्षों के बीच सुलझा लिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दोनों राज्यों…
Read Moreभाजपा के राष्ट्रीय टीम की घोषणा, राम माधव और स्मृति ईरानी को मिला स्थान
नई दिल्लीः भाजपा की नवीन राष्ट्रीय टीम की घोषणा आज हो गई है। नितिन नवीन के नए अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी में नई टीम की घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही थी। इस टीम में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा गया है। वहीं नए लोगों को भी स्थान दिया गया है। इस टीम में युवा और महिलाओं को भी पर्याप्त स्थान मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत और राम माधव सहित 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े, सुनील…
Read Moreअशोक धाम पर शोक की छाया, भगदड़ में गयी 8 श्रद्धालुओं की जान
बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत अशोक धाम में, श्रावण सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान बिजली का करंट फैलने की अफवाह के बाद वहां भगदड़ मच गयी। इस दौरान आठ श्रद्धालुओं की भीड़ में दबने और दम घुटने से मृत्यु हो गयी। मृतकों में हलसी की हेमलता यादव, ललिता यादव, सविता यादव, बड़हिया की मनमाला देवी सहित अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया…
Read Moreरांची में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, अनशन भी नहीं टूटेगा
रांचीः झारखण्ड की राजधानी में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही उनका अनिश्चितकालीन अनशन भी जारी है। ‘जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म’ के तत्वाधान में चल रहे इसे आंदोलन को, लोगों विशेषकर युवाओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे इसे धरना- प्रदर्शन सह आंदोलन में छात्रों को अपना समर्थन देने के लिए, अब स्कूल- कॉलेज के छात्र भी पहुंचने लगे हैं। आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी तीन मांगें नहीं मानी जाती, वे अपना आंदोलन समाप्त…
Read Moreझारखंड से राज्यसभा के लिए बैद्यनाथ और नथवानी निर्वाचित, प्रणव झा हारे
रांचीः झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए हुए चुनाव में, सत्ताधारी गठजोड़ की कलई खुल गई है। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम तो जीत गए लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा हार गए। वहीं एनडीए समर्थित परिमल नथवानी ने जीतकर सबको चौंका दिया। वह पहले भी झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वैद्यनाथ राम को 30 वोट मिले जबकि परिमल नाथवानी को 28 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को मात्र 20 वोट मिले। वहीं 3 वोट निरस्त कर दिए गए। बैद्यनाथ राम की जीत पहले से ही सुनिश्चित थी।…
Read Moreमहिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में धड़ाम
नई दिल्लीः संसद में प्रस्तावित, महिला आरक्षण से संबंधित 131वां संविधान संशोधन विधेयक-2026 लोकसभा में धड़ाम हो गया। विपक्षी दलों के भारी विरोध के बाद, अंततः यह विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। संविधान में संशोधन के लिए दो तिहाई समर्थन की आवश्यकता थी पंरतु इस विधयेक के पक्ष में 298 जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े। भाजपा ने इस विधेयक के नहीं पारित होने के लिए जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके सहित अन्य राजनीतिक दलों को उत्तरदायी बताया है वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर…
Read Moreसम्राट होंगे बिहार के नए ‘चौधरी’, नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा त्याग-पत्र
बिहार के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पटना में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में, उन्हें सर्वसम्मति से बिहार एनडीए का नेता चुना गया। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वे कल 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक भवन जाकर, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन को अपना त्याग-पत्र सौंप दिया। सम्राट चौधरी बिहार के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ रहे शकुनि चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय जनता…
Read More2025 से 2030, बिहार में 10वीं बार फिर से नीतीश
एनडीए विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने एक बार फिर से, बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। 20 नवंबर 2025 को, पटना के प्रसिद्ध गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में, उन्होंने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें बीजेपी के 14 और जद (यू) कोटे के 8 मंत्री शामिल हैं। एक बार फिर से सम्राट चौधरी और…
Read Moreआइएएनएस मैटराइज के ओपीनियन पोल में एनडीए को भारी बढ़त
आइएएनएस मैटराइज के ओपीनियन पोल में एनडीए को भारी बढ़त दिखाया गया है। इसके अनुसार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है।
Read More