नई दिल्लीः संसद में प्रस्तावित, महिला आरक्षण से संबंधित 131वां संविधान संशोधन विधेयक-2026 लोकसभा में धड़ाम हो गया। विपक्षी दलों के भारी विरोध के बाद, अंततः यह विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। संविधान में संशोधन के लिए दो तिहाई समर्थन की आवश्यकता थी पंरतु इस विधयेक के पक्ष में 298 जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े। भाजपा ने इस विधेयक के नहीं पारित होने के लिए जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके सहित अन्य राजनीतिक दलों को उत्तरदायी बताया है वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर…
Read MoreTag: भाजपा
सम्राट ने संभाली बिहार की कमान, प्रदेश में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही, बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने का भाजपा का सपना भी पूरा हो गया। लोक भवन में आयोजित समारोह में, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ विजय चौधरी एवं विजेंद्र यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। ये दोनों उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और शिवराज सिंह चौहान सहित एनडीए घटक दल के नेतागण उपस्थित थे।
Read Moreसम्राट होंगे बिहार के नए ‘चौधरी’, नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा त्याग-पत्र
बिहार के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पटना में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में, उन्हें सर्वसम्मति से बिहार एनडीए का नेता चुना गया। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वे कल 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक भवन जाकर, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन को अपना त्याग-पत्र सौंप दिया। सम्राट चौधरी बिहार के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ रहे शकुनि चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय जनता…
Read Moreभाजपा के ‘नवीन बॉस’ नितिन ने संभाली पार्टी की कमान
भाजपा में आज से नितिन के ‘नवीन’ युग का शुभारंभ हो गया है। बिहार के बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। वे भाजपा का 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह में, पार्टी के चुनाव प्रभारी के. लक्ष्मण ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें, उनके कार्यालय में पदासीन कराया। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, पथ निर्माण…
Read Moreआइएएनएस मैटराइज के ओपीनियन पोल में एनडीए को भारी बढ़त
आइएएनएस मैटराइज के ओपीनियन पोल में एनडीए को भारी बढ़त दिखाया गया है। इसके अनुसार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है।
Read Moreभाजपा ने सी.पी. राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति प्रत्याशी
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का, देश का अगला उपराष्ट्रपति होना लगभग तय है। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उपराष्ट्रपति के लिए उनके नाम की घोषणा की। लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को मिलाकर कुल बहुमत से ज्यादा का आकड़ा एनडीए के पक्ष में है। 4 मई 1957 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मे सी.पी. राधाकृष्णन बचपन से ही ईमानदारी और सादगी के लिए जाने जाते रहे हैं। छात्र जीवन में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे और समाजसेवा को जीवन का लक्ष्य बना लिया था। 1990…
Read Moreदिल्ली में खिला कमल, ‘आप’ हुई भाजपा की हाफ, कांग्रेस पूरी तरह साफ
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। उसे दो तिहाई से भी ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में, अरविंद केजरीवाल के झाड़ू के तिनके- तिनके बिखर गए। पिछले 11 वर्षों से दिल्ली की सत्ता पर आसीन, आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं शीला दीक्षित के समय लगातर 15 वर्षों तक, दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी, अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराते हुए, एक…
Read Moreपूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने भी थामा भाजपा का दामन
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं का शामिल होना जारी है। 30 अगस्त को चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की बाद, आज लोबिन हेम्ब्रम भी भाजपा में शामिल हो गए। झारखण्ड प्रदेश भाजपा के रांची स्थित कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा सहित अन्य लोगों ने उनका पार्टी में…
Read Moreभाजपा में शामिल हुए ‘कोल्हान टाइगर’ चंपाई सोरेन
रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ, बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। जानकारों के अनुसार चंपाई सोरेन का भाजपा में शामिल होना, झामुमो के लिए कोल्हान में एक बड़ा झटका है। पूर्व घोषित योजना के अनुसार, राजधानी के धुर्वा स्थित शाखा मैदान में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के कई बड़े नेता विद्यमान थे। इनमें झारखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री…
Read Moreलालकृष्ण आडवाणी को भारत – रत्न देने की घोषणा
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत – रत्न सम्मान देने की घोषणा की है। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर को भी भारत – रत्न सम्मान मरणोपरांत देने की घोषणा केंद्र सरकार ने की थी।
Read More