महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में धड़ाम

नई दिल्लीः संसद में प्रस्तावित, महिला आरक्षण से संबंधित 131वां संविधान संशोधन विधेयक-2026 लोकसभा में धड़ाम हो गया। विपक्षी दलों के भारी विरोध के बाद, अंततः यह विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। संविधान में संशोधन के लिए दो तिहाई समर्थन की आवश्यकता थी पंरतु इस विधयेक के पक्ष में 298 जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े। भाजपा ने इस विधेयक के नहीं पारित होने के लिए जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके सहित अन्य राजनीतिक दलों को उत्तरदायी बताया है वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर…

Read More

सम्राट ने संभाली बिहार की कमान, प्रदेश में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही, बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने का भाजपा का सपना भी पूरा हो गया। लोक भवन में आयोजित समारोह में, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ विजय चौधरी एवं विजेंद्र यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। ये दोनों उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और शिवराज सिंह चौहान सहित एनडीए घटक दल के नेतागण उपस्थित थे।

Read More

सम्राट होंगे बिहार के नए ‘चौधरी’, नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा त्याग-पत्र

बिहार के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पटना में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में, उन्हें सर्वसम्मति से बिहार एनडीए का नेता चुना गया। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वे कल 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक भवन जाकर, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन को अपना त्याग-पत्र सौंप दिया। सम्राट चौधरी बिहार के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ रहे शकुनि चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय जनता…

Read More

2025 से 2030, बिहार में 10वीं बार फिर से नीतीश

एनडीए विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने एक बार फिर से, बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। 20 नवंबर 2025 को, पटना के प्रसिद्ध गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में, उन्होंने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें बीजेपी के 14 और जद (यू) कोटे के 8 मंत्री शामिल हैं। एक बार फिर से सम्राट चौधरी और…

Read More

आइएएनएस मैटराइज के ओपीनियन पोल में एनडीए को भारी बढ़त

आइएएनएस मैटराइज के ओपीनियन पोल में एनडीए को भारी बढ़त दिखाया गया है। इसके अनुसार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है।

Read More

भाजपा ने सी.पी. राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति प्रत्याशी

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का, देश का अगला उपराष्ट्रपति होना लगभग तय है। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उपराष्ट्रपति के लिए उनके नाम की घोषणा की। लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को मिलाकर कुल बहुमत से ज्यादा का आकड़ा एनडीए के पक्ष में है। 4 मई 1957 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मे सी.पी. राधाकृष्णन बचपन से ही ईमानदारी और सादगी के लिए जाने जाते रहे हैं। छात्र जीवन में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे और समाजसेवा को जीवन का लक्ष्य बना लिया था। 1990…

Read More

देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मोदी ने लालकिले पर फहराया तिरंगा

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर लगातार 12वीं बार तिरंगा लहराया। इस दौरान उन्होंने 103 मिनट लंबा ऐतिहासिक भाषण दिया, जो अब तक लाल किले से किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण है। इससे पूर्व, वर्ष 2015 में उन्होंने 88 मिनट लंबा भाषण दिया था जो तब तक का उनका सबसे लंबा भाषण था और उस समय उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 1947 के 72 मिनट के भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। अपने…

Read More

दिल्ली में खिला कमल, ‘आप’ हुई भाजपा की हाफ, कांग्रेस पूरी तरह साफ

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। उसे दो तिहाई से भी ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में, अरविंद केजरीवाल के झाड़ू के तिनके- तिनके बिखर गए। पिछले 11 वर्षों से दिल्ली की सत्ता पर आसीन, आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं शीला दीक्षित के समय लगातर 15 वर्षों तक, दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी, अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराते हुए, एक…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में किया संगम स्नान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इसके पश्चात उन्होंने सूर्यादि देवताओं को…

Read More

सभी ओर सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की धूम

बिहार और झारखण्ड में भी सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी का त्योहार पूरे उमंग और उल्लास से मनाया जा रहा है।

Read More